12जेएनडी02-राजकीय महिला महाविद्यालय में सेल्फी विद तिरंगा अभियान में भाग लेती छात्रा। स्रोत कॉल
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सेल्फी विद तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सुमन खर्ब ने किया। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना को पैदा करेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। संवाद