फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
सड़क किनारे पड़ी हादसे में मरने वाले व्यक्ति की मोटरसाइकिल। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
शादी समारोह से घर जाते वक्त व्यक्ति की गांव मुआना-बुड्ढाखेड़ा सड़क मार्ग पर हादसे में मौत हो गई। मरने वाले युवक की पहचान गांव भडताना निवासी सुखविंदर (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार सुखविंदर शनिवार को गांव मुआना में अपने मामा के घर शादी समारोह में गया हुआ था। जब वह रात को घर लौट रहा था तो रास्ते में उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। वह बाइक लेकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। रात होने की वजह से कोई संभालने वाला नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गई। मुआना के लोग जब सुबह अपने खेतों की ओर जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि वहां पर बाइक के पास व्यक्ति मृत पड़ा हुआ था। तब तक शव की कोई शिनाख्त भी नहीं हो पाई थी। बाद में मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो युवक की तलाशी लेने पर उसके जेब से मिले कागजातों से उसकी शिनाख्त हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें