फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण विकास को नई दिशा : प्रो. सैनी

Thu, 06 Nov 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी31-सीआरएसयू में प्रो. रामपाल सैनी को सम्मानित करते कुलदीप रंधावा। स्रोत विवि
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में वीरवार को कुलपति प्रो. राम पाल सैनी की अध्यक्षता में सरपंचों और जिला परिषद चेयरमैन कुलदीप रंधावा के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कुलपति प्रो. सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। विश्वविद्यालय उन्नत भारत अभियान के तहत पांच गांवों को गोद लेकर सफाई, पौधरोपण, नशा मुक्ति और शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। चेयरमैन कुलदीप रंधावा ने कहा कि विश्वविद्यालय और पंचायतों की यह साझेदारी ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगी। इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार, डॉ. नवीन लड़वाल, डॉ. अरुण, नवीन मलिक और जीवन कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें