फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 15-20 एकड़ में जले

Sun, 20 Apr 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
गेहूं की फसल के फानों में लगी आग को बुझाते हुए
विज्ञापन
नरवाना। सदर थाना नरवाना के पास शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से करीब 15 से 20 एकड़ के फानों में भीषण आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के किसानों को कुछ समझने का मौका नहीं मिला। किसानों का कहना है कि यह घटना बिजली निगम की लापरवाही के कारण हुई, क्योंकि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली लाइन की मरम्मत नहीं करवाई गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने भी किसानों के साथ मिलकर आग बुझाने में मदद की और खेतों में कूदकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। फिलहाल प्रशासन को सूचना दे दी गई है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे और बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें