03जेएनडी29: सेवा भाव से निर्माण कार्य में जुटी संगत। स्रोत: ग्रामीण
जींद। बीबीपुर गांव में श्री हुजूर कंवर साहिब महाराज दिनोद के आशीर्वाद से राधा स्वामी सत्संग भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। राधा स्वामी सत्संग शाखा दिनोद और शाखा जींद के संयुक्त प्रयास से तैयार हो रही यह परियोजना क्षेत्र में सेवा, समर्पण और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण बनकर उभर रही है। राधा स्वामी से जुडे धर्मबीर दलाल ने बताया कि इस भवन का निर्माण लगभग आठ एकड भूमि में किया जा रहा है जबकि संगत के वाहनों की सुविधा के लिए करीब साढे तीन एकड़ भूमि पार्किंग के लिए सुरक्षित रखी गई है। भवन के पूर्ण होने के बाद यहां बडी संख्या में आने वाली संगत को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पूरा निर्माण कार्य सेवा भावना और श्रमदान के आधार पर किया जा रहा है। प्रतिदिन सेवादार स्वेच्छा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार ईंट, सीमेंट तथा अन्य निर्माण सामग्री का योगदान कर रहे हैं। निर्माण कार्य से जुड़े सेवादारों ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 400 से 500 स्वयंसेवक विभिन्न कार्यों में जुटे रहते हैं। संवाद