फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अमित शाह की जनसभा में नरवाना से पहुंचे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन

विज्ञापन
फोटो 7 नरवाना। अमित शाह की जनसभा में नरवाना से जाते हुए कार्यकर्ता। स्रोत कार्यकर्ता। - फोटो : samvad
विज्ञापन
नरवाना। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की करनाल में आयोजित जनसभा में शामिल होने के लिए नरवाना विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन ने भाग लिया। जनसभा में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी रही। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी इलाकों से लोग उत्साह के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के दिशा-निर्देशानुसार नरवाना विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं और आमजन ने जनसभा में शिरकत की। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को क्षेत्र में पार्टी संगठन की सक्रियता के रूप में देखा गया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जनसभा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आमजन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सहयोग और संगठन के प्रति निष्ठा ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही सार्वजनिक कार्यक्रम सफल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें