24जेएनडी08-कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को निमंत्रण देते हुए मां बनभौरी सेवा मंडल के पदाधिकारी। स
जींद। मां बनभौरी सेवा मंडल की तरफ से पटेल नगर में 28 सितंबर को विशाल जागरण व भव्य भंडारा लगाया जाएगा। मंडल प्रधान दिनेश शर्मा और उपप्रधान मिंकी चोपड़ा ने बताया कि भंडारे की शुरुआत कन्याओं के पूजन के साथ की जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट बेदी कृष्ण बेदी शिरकत करेंगे। जागरण में व्रत रखने वाले भक्तों के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी। वहीं माता का गुणगान सोनू कौशिक बनभौरी धाम, रमेश कौशिक बनभौरी और शुभम कौशिक द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा बंटी राधे आर्ट ग्रुप द्वारा सुंदर झांकियां दिखाई जाएगी। इस अवसर पर गोरी बठला, नवीन, लवली सपडा, कृष्ण मित्तल, मनु बठला, नीरज शर्मा, नरेश शर्मा, राजीव वर्मा, नीटू, विक्रम काला, सतीश नागपाल मौजूद रहे। संवाद