फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेसहारा पशु ने मारी स्कूटी को टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। निडाना गांव में स्कूटी पर जा रहे व्यक्ति को बेसहारा पशु ने टक्कर मार दी। इसमें व्यक्ति की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


निडानी गांव निवासी 45 वर्षीय राजवीर मजदूरी का काम करता था। वह बुधवार शाम को छह बजे के करीब राजबीर अपनी स्कूटी पर सवार होकर गांव ढिगाना की तरफ जा रहा था। निडाना और ढिगाना के बीच में सड़क पर खेतों की तरफ से बेसहारा पशु आया और राजबीर की स्कूटी से टकरा गया। इसमें राजबीर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अंधेरा होने के कारण राजबीर को काफी देर तक संभाला नहीं गया। सुबह राजबीर मृत हालत में पाया गया। खेतों में जाने वाले लोगों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। राजबीर की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें