06जेएनडी17-पीएचसी नगूरां में बैठक के दौरान आशा वर्करों को जागरूक करते स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्
अलेवा। पीएचसी नगूरां में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आशा वर्करों की बैठक ली। स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि जिस व्यक्ति में कमजोरी, थकान, त्वचा का रंग सफेद या पीला पड़ना, दिल की धड़कन अनियमित होना, चक्कर आना, हाथ पैर ठंडे होना, सिर दर्द एनीमिया के लक्षण है। स्वस्थ आदमी में खून की मात्रा 14 से 16 ग्राम तथा महिलाओं में 12 से 14 ग्राम होनी चाहिए। व्यक्ति को खून की मात्रा को बढाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, तोरी, घीया, पीले फ ल, गुड़ चने का सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर सरिता, किताबो, सुनिता, सीमा, रोशनी, मंजू, रीनू, प्रीति, प्रोमिला, सोनिया, पूनम, मुकेश और गीता भी मौजूद रहे। संवाद