24जेएनडी18 : मेले का निमंत्रण देते हुए राजकुमार गोयल। स्रोत संगठन
जींद । सात अक्तूबर को अग्रोहा धाम में लगने वाले मेले का निमंत्रण देने के लिए अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने कस्बों और मंडियों का दौरा किया। गोयल ने कई दुकानों पर जा जाकर अग्रोहा धाम मेले को लेकर अपने विचार रखे। पुरानी अनाज मंडी में व्यापारी सतनारायण बंसल, नरेंद्र बंसल, नीरज बंसल की दुकान पर कहा कि हर साल की तरह इस साल भी शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सात अक्तूबर को अग्रोहा धाम में मेला लगने जा रहा है। संवाद