09जेएनडी05: जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए अध्यापक संघ के सदस्य। स्
जींद। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की जिला इकाई की ओर से 24 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन सफीदों रोड स्थित एकता नगर के जनता हाई स्कूल में होगा। सोमवार को संघ की बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चा की गई और तैयारियों की रूपरेखा तय की गई। जिला अध्यक्ष सतपाल पातलान ने कहा कि भारत में विभिन्न धर्मों, जातियों और व्यवसायों से जुड़े लोग मिल-जुलकर रहते हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को संविधान की जानकारी होना जरूरी है। संविधान के प्रति जागरूकता से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत हो सकती है। जिला सचिव राजेश राठी ने बताया कि प्रतियोगिता में जींद जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं कक्षा के अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। संघ की ओर से विजेता प्रतिभागियों को उचित पुरस्कार भी दिए जाएंगे। बैठक में सुल्तान महेंदिया, पूर्व उपराज्य प्रधान दलबीर अल्याहन, गुलाब सिंह निंबड़िया, रणधीर रंगा, सुभाष ग्रोवर, सुरेश भोसले, जोगेंद्र, सतीश काजल और रोशन लाल उचाना मौजूद रहे।