फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसान आंदोलन के समर्थन में सर्विस रोड पर लगाया पक्का मोर्चा

Thu, 22 Feb 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
किसानों के समर्थन में उपमंडल कार्यालय के सामने सर्विस रोड पर पक्का मोर्चा लगाकर धरना देते किसान
विज्ञापन
उचाना। मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में बुधवार को उपमंडल कार्यालय के सामने सर्विस रोड पर पक्का मोर्चा लगाकर धरना शुरू किया गया।
विज्ञापन

धरना संयोजक आजाद पालवां ने बताया कि 20 फरवरी को उपमंडल कार्यालय में हुई जिले के किसान संगठनों, खापों की महापंचायत में फैसला लिया गया था कि 21 फरवरी शाम चार बजे से हाईवे पर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। उपमंडल कार्यालय के सर्विस रोड पर पक्का मोर्चा किसान, मजदूरों ने लगा दिया है। जब तक किसानों की मांग केंद्र सरकार पूरी नहीं करती ये पक्का मोर्चा रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को दिल्ली जाने से रोककर प्रजातंत्र का हनन करने का काम किया जा रहा है। किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे है, लेकिन हरियाणा सरकार ने उनके आने से पहले ही सड़कों पर कील लगाकर, बड़ी-बड़ी दीवार बनाकर उनके रास्तों को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि खुद पीएम नरेंद्र मोदी जब विपक्ष में थे तो खेती पर खर्च होने वाली लागत पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जोड़कर फसल के भाव तय करने की बात करते थे। आज 10 साल से सत्ता में है, लेकिन स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें