10जेएनडी17-पौधरोपण करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अमित सिहाग और अन्य। स्रोत प्रशासन
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षा एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा के कुशल मार्गदर्शन में जिला कारागार, प्रोटेक्शन होम और राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलेवा में पौधरोपण किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित सिहाग ने बताया कि जीवन का आधार पर्यावरण है। पर्यावरण हमें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन, पीने के लिए स्वच्छ जल और खाने के लिए भोजन प्रदान करता है। पेड़-पौधे और वन पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित रखते हैं। समय पर वर्षा लाने में सहायक होते हैं। यह लाखों पशु-पक्षियों एवं कीटों का प्राकृतिक आवास भी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा प्रतिवर्ष अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर उप अधीक्षक अनिल जैन, जेल अधीक्षक दीपक शर्मा, अधिकार मित्र सतीश कुमार मौजूद रहे। संवाद