फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वैश्य समाज के युवाओं को अग्रोहा धाम से जोड़ने का अभियान

विज्ञापन
फोटो 06जेएनडी11-शहर के एक निजी होटल में बैठक करते वैश्य समाज के पदा​धिकारी। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
जींद। वैश्य समाज के संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को अग्रोहा धाम से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को समाज के प्रतिनिधियों की बैठक एक निजी होटल में अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बजरंग गर्ग ने कहा कि युवा पीढ़ी समाज की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को अपनी जड़ों, संस्कारों, संस्कृति और समाज के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना जरूरी है। इसी उद्देश्य से अग्रोहा धाम के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में समाजसेवी दीपक गोयल को अग्रोहा धाम युवा इकाई का प्रदेश सचिव बनाने की घोषणा की गई। प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल, व्यापार मंडल शहरी प्रधान रामनिवास मित्तल, वैश्य समाज जिला प्रधान ईश्वर गोयल, शहरी प्रधान अशोक गोयल, जिला युवा प्रधान मयंक गर्ग, साड़ी एसोसिएशन प्रधान सावर गर्ग और पालिका बाजार प्रधान जय कुमार गोयल ने नियुक्ति का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें