क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को शिकायत देकर एक युवक पर गुमराह कर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सात जनवरी को एक युवती और गांव का ही युवक उसके घर आए और बताया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया। दोनों उसे अपनी कार से अपहरण कर खेतों में ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर दोनों उसे खेत में छोड़कर भाग गए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक युवती व युवक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की है। डीएसपी जगत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।