फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मायके आई 22 वर्षीय महिला गहनों के साथ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके में आई 22 वर्षीय महिला घर से सोने चांदी के जेवरात लेकर लापता हो गई। पुलिस ने महिला की मां की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी की शादी तीन वर्ष पहले फतेहाबाद के जाखल निवासी विजय के साथ की थी। बेटी अपने साथ 17 माह की नन्ही बेटी को लेकर पिछले तीन माह से ससुराल जाखल से अपने मायके आई हुई थी। बेटी सात माह की गर्भवती है। 11 दिसबंर को उनकी बेटी घर से सोने व चांदी के जेवरात लेकर किसी को बिना कुछ बताए कहीं चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर भी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें