फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन परीक्षा केंद्रों पर 969 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद लेवल दो की परीक्षा

विज्ञापन
बुनियाद परीक्षा देते हुए विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। बुनियाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को लेवल दो राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन जिलेभर में तीन परीक्षा केंद्रों पर किया गया। यह परीक्षा 969 विद्यार्थियों ने दी, जबकि इसके लिए 1256 विद्यार्थियों का चयन किया गया था।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए शहर में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व डिफेंस कालोनी स्थित गोल स्कूल में यह परीक्षा हुई थी। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड या आधार कार्ड की प्रति दिखाने के बाद केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। परीक्षा दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक हुई। परीक्षा को लेकर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए थे। यह परीक्षा का दूसरा चरण था। सभी चरण उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के लिए मुफ्त कोचिंग मिलेगी।
पहले चरण में 2800 से ज्यादा विद्यार्थियों ने बुनियादी परीक्षा दी थी। बुनियाद परीक्षा में भाग लेने के लिए राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के 8वीं कक्षा में 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। बुनियाद कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। अब जो विद्यार्थी 9वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं वह विद्यार्थी यह परीक्षा देंगे। परीक्षा में लेवल वन ब्लाक लेवल पास करने के बाद जिला स्तर पर लेवल टू में चयन होने के लिए परीक्षा देंगे। जब यह विद्यार्थी 10वीं कक्षा में प्रवेश करेंगे तो इनकी लेवल थ्री की परीक्षा होगी। अगर विद्यार्थी लेवल टू परीक्षा पास कर देता है तो प्रदेशभर से करीब 400 विद्यार्थियों का चयन आवासीय कोचिंग के लिए विकल्प फाउंडेशन करेगी।
विज्ञापन

बुनियादी परीक्षा के लिए लेवल 2 की परीक्षा शुक्रवार को तीन परीक्षा केंद्रों पर हुई। बुनियादी लेवल 1 के बाद लेवल 2 के लिए 1256 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए थे और परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से पूरी हुई। लेवल 2 पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए लेवल थ्री की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

-रणधीर सिंह लोहान, नोडल अधिकारी, बुनियाद परीक्षा, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें