फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में 96 यूनिट रक्त संग्रहित

विज्ञापन
01जेएनडी15:सीआरएसयू में रक्तदान करते युवक। संवाद
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एनएसएस की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान 96 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कुलसचिव प्रो. सीमा गुप्ता ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है क्योंकि रक्त किसी व्यक्ति को जीवनदान दे सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार बंसल और सामाजिक उत्थान प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. विजय कुमार ने भी शिरकत की और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। नवीन खटकड़ ने रक्तदाताओं के लिए जल एवं अल्पाहार का प्रबंध भी सुनिश्चित किया। मौके पर एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. नवीन लडवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें