फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना।
उचाना खुर्द पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात को ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार उचाना खुर्द निवासी राकेश की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उचाना खुर्द के ही मांगेराम, गुरनाम को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने के चलते हिसार के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात को पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के चाचा के लड़के विनोद की शिकायत पर मंडी स्थित पुलिस चौकी में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। विनोद ने बताया कि यह तीनों मजदूरी का कार्य करते हैं। गेहूं के सीजन के चलते कार्य कर ये अपने गांव उचाना खुर्द जा रहे थे। गांव से पहले पेट्रोल पंप के पास गांव का ही ट्रैक्टर चालक जो तेज गति से आ रहा था, उसने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में राकेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी मांगेराम ने बताया कि मृतक के चाचा के लड़के की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें