फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला लाइब्रेरी अब नजर आएगी चकाचक

विज्ञापन
विज्ञापन
एमपीलेड स्कीम के तहत खर्च की जाएगी बीस लाख रुपये की राशि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जिला मुख्यालय पर स्कीम छह में स्थित राजकीय जिला लाइब्रेरी अब नए लुक में नजर आएगी। इसमें मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने के लिए एमपीलेड स्कीम के तहत बीस लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। डीसी अमित खत्री ने बताया कि प्रति स्पर्धा के इस दौर में लाइब्रेरी की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने में कारगर भूमिका रहती है। जिला मुख्यालय पर स्कीम छह में राजकीय लाइब्रेरी में युवक एवं युवतियों की बढ़ती भीड़ इसका प्रमाण है। यहां लाइब्रेरी के दो मंजिलें भवन के भूतल पर पाठकों के लिए बैठने की व्यवस्था है। इस राशि से यहां पीने के पानी, लाइट की समुचित व्यवस्था, कुर्सी इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। डीसी अमित खत्री के सुझाव के अनुसार एडीसी धीरेंद्र खडगटा ने आज लाइब्रेरी का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और लाइब्रेरी में पढ़ रहे युवक युवतियों से भी बातचीत की। एडीसी ने बताया कि डीसी जिला लाइब्रेरी के सुधार एवं यहां पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने को लेकर काफी गंभीर है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि लाइब्रेरी की ऊपरी मंजिल पर भी रीडिंग रूम बनाए जा सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें