सफीदों। गांव करसिंधू मेें रविवार को ग्रामीणों के साथ पंचायत ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें गांव में पड़ी खाली जगहों पर पौधे लगाए गए। गांव के सरपंच विजय कुमार ने कहा कि सरकार का ये प्रयास है कि प्रदेश का हर व्यक्ति पौधो से प्यार करे और उसकी रक्षा करें। ग्राम पंचायत ने गांववासियों को लेकर पौधरोपण शुरू किया है। उन्होंने कहा कि जब युवा वर्ग इस अभियान को अपने हाथों में लेगा, तब ही सरकार का उद्देश्य पूरा हो पाएगा। उनका लक्ष्य गांव के क्षेत्र में करीब 1100 पौधे लगवाने का है। इसके लिए हर रोज गांव में पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे।