उचाना। गेहूं के उठान ने तेजी पकड़ी है। अब तक खरीदी गई उचाना मंडी, छात्तर सब यार्ड, घोघड़िया, काब्रच्छा और धनखड़ी में 87 प्रतिशत तक का उठान हो चुका है। अब तक 1097008 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। 956442 क्विंटल का उठान अब तक हो चुका है। उचाना मंडी में हैफेड ने 357506 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। 85 प्रतिशत का उठान अब तक हो चुका है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने 413925 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। अब तक 85 प्रतिशत उठान हुआ है। छात्तर सब यार्ड में हैफेड ने 73974 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। 94 प्रतिशत उठान अब तक हो चुका है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने 64407 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। उठान 80 प्रतिशत हो चुका है। घोघडिय़ां में हैफेड ने 112781 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। उठान खरीदी गई गेहूं का हो चुका है। काब्रच्छा में एचडब्ल्यूसी ने 61614 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। उठान 90 प्रतिशत हो चुका है। संवाद