फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जमीन की सौदेबाजी मामले में 87 लाख 75 हजार का लगाया चूना

Fri, 09 Jun 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। अहिरका गांव के पास जमीन की सौदेबाजी कर 85 लाख 75 हजार रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


रोहतक रोड स्थित रामनगर निवासी जयवीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने तथा विजय ने गांव अहिरका के रकबा में जमीन की सौदेबाजी की थी जिसकी कीमत एक करोड़ 22 लाख तय हुई थी। सौदा हुई जमीन की राशि 87 लाख 75000 देकर फुल पेमेंट एग्रीमेंट कर लिया गया था। बावजूद इसके आरोपियों ने जमीन का सौदा तीसरी पार्टी के साथ कर लिया। जब उन्होंने राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि पुलिस ने गांव लुदाना निवासी विजय, माया देवी, अर्बन एस्टेट निवासी विवेक ढांडा, अजमेर, अशोक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें