संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। नगर की पुरानी अनाज मंडी निवासी एक महिला से उसके बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी करते हुए 85 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है।
पुरानी अनाज मंडी निवासी स्नेहलता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सैंट्रल बैंक की स्थानीय शाखा में खाता है। उसकी बेटी के पास अज्ञात नंबर से फोन आया और सामने वाला व्यक्ति कहने लगा कि वह शिव मंदिर से मनोज बोल रहा है और कहने लगा की आपकी मम्मी हर रोज मंदिर जाती है और आपके पापा वेद प्रकाश ने ही मुझे यह नंबर दिया है। इस बात पर उसे भरोसा हो गया। फिर वह व्यक्ति कहने लगा कि हम आपके खाते में 15 हजार रुपये डाल रहे हैं। कुछ देर बाद पता चला कि उसके खाते से पैसे आने की बजाए चले गए हैं। उस व्यक्ति ने व्हाटसएप से भी इन पैसो के लेकर चैट की और बाद में उसने खुद ही डिलीट भी कर दी। इस घटना में उसे 85 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है। सफीदों थाना पुलिस ने स्नेहलता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।