जींद। खेल विभाग जिस तरह से खिलाड़ियों के लिए खेल अलॉट कर रहा है। इससे जिले में हर खेल के बेहतर खिलाड़ी तैयार होकर देश का नाम रोशन करेंगे। खेल विभाग द्वारा इस बार जिले को 82 खेल नर्सरी अलॉट की गई हैं। एक नर्सरी में एक साथ 25 खिलाड़ियों को दाखिला दिया जाएगा, जबकि दस को प्रतिक्षा सूची में रखा जाएगा। यह खेल नर्सरियां महिला व पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग आयु वर्ग के लिए अलॉट की गई हैं। यह ग्रामीण व शहरी क्षेत्र दोनों जगह उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि किसी भी क्षेत्र में खिलाड़ियों की कमी न रहे।
जिले में आर्चरी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग व फेंसिंग समेत कई तरह की खेल नर्सरियां अलॉट हुई हैं। इनमें खिलाड़ी खेल की बारीकियों को सीखकर अपना ही नहीं जिला व प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाएंगे। इसमें खिलाड़ियों को आयु के अनुसार खाना भत्ता भी उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसमें दस से 15 साल तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तो 19 वर्ष के खिलाड़ियों तक के लिए 2000 रुपये उपलब्ध करवाए जाएंगे।
यह मिले खेल नर्सरी
जिले में 82 खेल नर्सरी अलॉट की गई हैं। जिसमें सबसे अधिक कबड्डी की 14, एथलेटिक्स की 11, हैंडबॉल की आठ, बॉक्सिंग की पांच, बास्केटबॉल की चार, फेंसिंग की चार, फुटबॉल की चार, हॉकी की चार ,स्विमिंग की चार, इसमें आर्चरी की तीन, कु श्ती की दो व वुशू की दो नर्सरी, रोइंग की दो, वालीबॉल की दो, नेटबॉल, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताईक्वांडो की एक-एक खेल नर्सरी मिली है।
एथेलेटिक्स के लिए यह है निर्धारित
रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी जींद लड़के व लड़कियों के लिए, सीबीएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल निडानी लड़कों के लिए, दालमवाला पब्लिक स्कूल-एथलेटिक्स लड़के व लड़कियां, राजीव गांधी खेल स्टेडियम ईगराह लड़के व लड़कियां, राजीव गांधी खेल स्टेडियम अलेवा लड़के, राजीव गांधी खेल परिसर करसिंधु लड़के व लड़कियां, शिवानियां पब्लिक स्कूल उचाना लड़के व लड़कियां, महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुआना लड़के व लड़कियां, सनराइज पब्लिक स्कूल लड़के व लड़कियां, बड़ौदी में लड़के व लड़कियां।
बास्केट बॉल की अकादमी
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जींद लड़कियां, जय भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल आसन लड़के, हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद लड़कियां, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सफाखेड़ी लड़कियां।
बाक्सिंग बाल की अकादमी
केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना लड़के व लड़कियां, राजकीय हाई स्कूल पांडू पिंडारा लड़के व लड़कियां, न्यू बीएस मैमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुरा लड़के व लड़कियां, इंडस ग्लोबल अकादमी किनाना लड़के, कालवन स्पोट्र्स स्टेडियम लड़के व लड़कियां।
फेसिंग अकादमी
इंडस पब्लिक स्कूल जींद लड़के, इंडस पब्लिक स्कूल जींद लड़के व लड़कियां, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जींद लड़के व लड़कियां, डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल जींद लड़के व लड़कियां।
फुटबाल अकादमी
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखां लड़के, आधारशिला पब्लिक स्कूल जींद लड़के, हर्ष इंटरनेशनल स्कूल लड़के व लड़कियां, राजकीय हाई स्कूल डूमरखां लड़के।
हैंडबाल अकादमी
सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल दनौदा लड़कियां, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल दनौदा लड़के व लड़कियां, ईरा इंटरनेशनल स्कूल डूरमखां लड़कियां, ईरा इंटरनेशनल स्कूल डूरमखां लड़के, गोपाल विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के व लड़कियां, स्पीड खेल अकादमी लड़के, एमएलएन पब्लिक स्कूल लड़कियां, राजकीय कन्या हाई स्कूल बीबीपुर लड़के।
कबड्डी अकादमी
गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल लड़के, राजकीय गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम ईगराह लड़के, महारानी लक्ष्मी बाई कन्या खेल अकादमी लड़कियां, नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बागडू कलां लड़कियां, महासिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराह खुर्द लड़कियां, जय बाबा जीतगढ़ कबड्डी युवा क्लब लड़कियां, भारत सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल लड़के, शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी बहादुरगढ़ लड़के व लड़कियां, बारूमल कबड्डी अकादमी लड़के, जयहिंद पब्लिक स्कूल बराह कलां सुंदरपुर लड़कियां, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिमाना लड़के, ओक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल खेड़ी तलौडा लड़के व लड़कियां, मोहित अखाड़ा दालमवाला लड़के व लड़कियां, बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी उचाना लड़के।
कुश्ती अकादमी
रेलवे बालाजी व सोसाइटी अखाड़ा लड़के व लड़कियां, जसमेर अखाड़ा लड़के व लड़कियां, श्रीपरशुराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांगोली लड़कियां, राजीव गांधी खेल स्टेडियम ईगराह लड़के व लड़कियां, ग्राम पंचायत निडाना लड़के, बाबा फुलपुरी स्पोर्ट्स क्लब पोली लड़के, सीबीएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल निडानी लड़के, हनुमान कुश्ती अखाड़ा लड़के, माहीर खेल शिक्षा समिति लड़के, माता चन्ना देवी आर्या कन्या गुरुकुल पिल्लूखेड़ा लड़कियां, आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हसनुपर लड़के व लड़कियां।
हॉकी अकादमी
राजीव गांधी खेल परिसर हमीरगढ़ लड़कियां, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरवाना लड़के, डूमरखां लड़कियां, गुरु अमरदास हाई स्कूल पीपलथा लड़के।
स्वीमिंग अकादमी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामराय व दिल्ली पब्लिक स्कूल में लड़के, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामराय व जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल जींद लड़कियां।
वालीबॉल अकादमी
तक्षशीला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भंभेवा व गुरुकुल खेड़ा में लड़कों के लिए।
वुशू अकादमी
जीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गतौली व शहीद राममेहर राजकीय सीनियर सेेकेंडरी स्कूल भौंगरा में लड़के व लड़कियां।
रोइंग अकादमी
छोटूराम स्पोटर्स क्लब लड़के व लड़कियां व विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़कियां।
राजीव गांधी स्टेडियम नंदगढ नेटबॉल लड़के व लड़कियां, इंडस ग्लोबल एकेडमी किनाना शूटिंग लड़के, वेदांता इंटरनेशनल स्कूल-टेबल टेनिस लड़के व लड़कियां, ताईक्वांडो एसोसिएशन स्पोर्ट्स फाइटर क्लब नरवाना ताईक्वांडो लड़के व लड़कियां।