छात्रा से दुष्कर्म करने वाले दोषी को 10 साल कैद
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अदालत ने एक छात्रा के साथ बलात्कार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक युवक को दोषी करार देते हुए उसे दस वर्ष की कैद और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला दो वर्ष से अदालत में विचाराधीन था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी छात्रा ने 17 जून 2016 को पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसके साथ अर्बन एस्टेट निवासी निपुण ने रेप किया। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली थी। फोटो को इंटरनेट पर डालने की बात कहकर उसे बुलाता और उसके साथ रेप करता था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वीरवार को अदालत ने निपुण को दोषी करार देते हुए दस वर्ष की कैद और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।