विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पुष्पेंद्र का चयन
जुलाना। क्षेत्र के गांव जैजैवंती के पहलवान पुष्पेंद्र मलिक का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जिससे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। पुष्पेंद्र के पिता रिसालदार कुलदीप ने बताया कि छह से आठ दिसंबर को ईरान में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पुष्पेंद्र का चयन हुआ है। परिजनों को आशा है, कि पुष्पेंद्र गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रोशन करने का काम करेगा। इससे पहले भी पुष्पेंद्र ने कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया है।