मंडियों मे 82498 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद
जींद। डीसी अमित खत्री ने कहा कि जिले की मंडियों और अन्न खरीद केंद्रों में धान की आवक शुरू हो गई है। 17 अक्तूबर सायं तक विभिन्न मंडियों में 90013 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें ग्रेड-ए की 70789 मीट्रिक टन, पीबी 16838 की मीट्रिक टन, शरबती की 1927 मीट्रिक टन व बासमती की 395 मीट्रिक टन, मुच्छल की 64 मीट्रिक टन की आवक शामिल है। कुल आवक में से हैफैड द्वारा 42618 मीट्रिक टन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 9409 मीट्रिक टन हैं। मिलर व डीलर द्वारा 19729 मीट्रिक टन, एफसीआई द्वारा 6038 मीट्रिक टन, वेयर हाउस द्वारा 1683 मीट्रिक टन, एग्रो द्वारा 10536 मीीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। अब तक नरवाना की अनाज मंडी में 35297 मीट्रिक टन, धमतान की अनाज मंडी में 11115 मीट्रिक टन, जींद में 5912 मीट्रिक टन, सफीदों की अनाज मंडी में 11292 मीट्रिक टन, पिल्लूखेड़ा में 7065 मीट्रिक टन, गढ़ी में 6814 मीट्रिक टन, उचाना में 3983 मीट्रिक टन, अलेवा में 3693 मीट्रिक टन व जुलाना में 2766 मीट्रिक टन, खरल में 1687 मीट्रिक टन तथा धनौरी में 389 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई हैं।