अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। सिविल सर्विस में 44वां रैंक प्राप्त करने वाले जींद के हिमांशु जैन को जैन स्थानक में कार्यक्रम आयोजित करके जैन गौरव से सम्मानित किया गया। इसकी अध्यक्षता जैन समाज के प्रधान रामनिवास जैन ने की। रामनिवास जैन ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हिमांशु जैन ने सिविल सर्विस में 44वां रैंक प्राप्त किया है। युवाओं को चाहिए कि वो हिमांशु जैन से प्रेरणा लेकर बड़ा लक्ष्य निर्धारित करके उसे प्राप्त करें। इस मौके पर प्रेम चंद खापड़, सतपाल गोयल, सुरेश जैन, राजेश जैन, टेकचंद कलौदा, नरेंद्र कापड़ो, शीला जैन, पुनीत जैन, हिमांशु जैन मौजूद रहे।
हिमांशु को जैन गौरव सम्मान