फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाधान शिविर में 80 शिकायतें आईं

Thu, 27 Jun 2024 03:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी04: समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। समाधान शिविर द्वारा लोगों की समस्याओं का निदान किया जा रहा है। समाधान शिविर में बुधवार को 80 शिकायतें आई। इनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, शेष समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया। उन्होंने निर्देश दिए कि बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए।
विज्ञापन

समाधान शिविर में विशेष तौर पर फॅमिली आईडी में आय ठीक करवाने, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं विदुर पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्लाट दिलवाने, गांव की गलियों मे पानी एकत्रित होने की समस्या, पीपीपी में त्रुटियों को दुरूस्त करने सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं आईं। डीसी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए तत्परता के साथ कार्रवाई करें। समाधान शिविर में झील गांव के ग्रामीणों ने अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि इंदिरा आवास योजना के तहत उनकी कॉलोनी का निर्माण किया गया था लेकिन गांव मे स्थित तालाब का सौंदर्यकरण होने के बाद बारिश का सारा पानी उनके घरों के आगे भर जाता है। जिससे मकानों के ढहने का खतरा बना रहता है और आने-जाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। खटकड़ गांव निवासी दीपक ने राशन कार्ड व फैमिली आईडी में अपनी मां मूर्ति देवी का नाम दुरुस्त करवाने की मांग की।
उन्होंने बताया कि पिछले दस सालों से उनकी मां लकवाग्रस्त है जिसकी वजह से आधार कार्ड में उनके फिंगर प्रिंट नही आ पाते। समस्या के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में बहुत परेशानी हो रही है। इस पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों को ठीक करवाने बारे निर्देश दिए। इसी प्रकार मिया सिंह वृद्धावस्था पेंशन बनवाने और राजबीर सिंह परिवार पहचान पत्र मे अपनी आय ठीक करवाने आए। जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। मोरखी गांव निवासी सीमा ने बताया कि उसके पति के देहांत के बाद उसके सामने आए आर्थिक संकटों से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएमसी वीरेंद्र सहरावत, सीईओ जिला परिषद डाॅ. किरण, एसडीएम राकेश सैनी, डीएसपी रोहताश ढुल व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें