उचाना। लितानी रोड स्थित सीता राम धर्मशाला जीतगर एनजीओ की ओर से पहला रक्तदान शिविर लगाया गया। एनजीओ के संस्थापक सुनील तोमर और रक्तदान शिविर आयोजनकर्ता राका काकड़ोद ने बताया कि जीतगर एनजीओ निरंतर समाज हित में कार्य करता है। रक्तदान शिविर का आयोजन भी उसी के तहत किया गया। 78 यूनिट रक्तदान शिविर में हुआ। इस तरह के शिविर में हर किसी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है। इस अवसर पर रतन सिंह, आशीष तोमर, नवदीप पंवार, सुनील सिंधु, नवीन जेडी मौजूद रहे।