16जेएनडी27 : मरीजों की जांच करते हुए डॉ मोनिका घनघस। स्रोत अस्पताल
नरवाना। श्री जयराम नेत्र, दंत प्रसूति व सामान्य अस्पताल में चल रहे चार दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आज अंतिम दिन है।
वीरवार को शिविर के तीसरे दिन 76 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। विशेषज्ञा डॉ. मोनिका घनघस ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते एलर्जी और सांस से जुड़ी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों को धूल, धुएं और तेज गंधों से बचने की सलाह दी। संवाद