21जेएनडी31-नगूरां गांव में निक्षय शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की
अलेवा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे 90 दिन सघन निक्षय शिविर के तहत स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 75 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों के बलगम व छाती के एक्स-रे लिए। इस अवसर पर कर्मचारियों ने ग्रामीणों को जन जन का एक ही नारा टीबी मुक्त हो देश हमारा नामक स्लोगनों से जागरूक किया है। इस अवसर पर फार्मासिस्ट नवीन, रेडियोग्राफर अश्वनी, संजय, कुलदीप, अनिल, सुनीता नरवाल, संतोष, गीता, मंजू और बिमला भी मौजूद रहे।