फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 1200 रुपये का लालच देकर महिलाओं से हड़पे 7400 रुपये

Fri, 11 Apr 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी25-शिकायत देने पहुंची डिडवाड़ा की महिलाएं। संवाद - फोटो : अकादमी
विज्ञापन
सफीदों। मार्केटिंग कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डिडवाड़ा की महिलाओं ने प्रशासन को शिकायत दी है। राजेश, पूनम, मीना, बबली, गीता, ज्योति, दर्शन, इमराना, रीना और भागंवती ने कहा कि गांव बड़ौद निवासी अनिल उनके पास सोनीपत निवासी महिला पूनम को लेकर आया। उन्होंने एक निजी कंपनी की स्कीम बताई कि यदि वे 7400-7400 रुपए देंगी तो जीवन भर उनके खाते में महीने में दो बार 1200-1200 रुपये आएंगे। उसके बाद 15 दिन में रकम बढ़ती जाएगी। उन्होंने उन लोगों के झांसे में आकर कंपनी में पैसे लगा दिए। पिछले तीन माह से उनके खाते में कोई रकम नहीं आई है। उसके बाद उन्होंने अनिल और पूनम से संपर्क किया तो उन्होंने कोई रास्ता नहीं दिया। सात अप्रैल को पूनम उनके गांव में आई तो उन्होंने उससे अपने पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से साफ मना कर दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कंपनी व उनके एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाए ताकि और लोग उनके जाल में न फंस सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें