फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पटवारियों के काम पर लौटने के बाद पहले दिन 73 रजिस्ट्री हुई

Mon, 12 Feb 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पटवारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद सोमवार को पहले दिन ही जिलेभर में 73 रजिस्ट्री हुई। हालांकि हड़ताल के दौरान भी रजिस्ट्री जारी रही थी, लेकिन उस समय इनकी संख्या बहुत कम थी। मुश्किल से 30 तक ही इनकी संख्या पहुंच पाती थी। रजिस्ट्री बंद होने के कारण शहर में सैकड़ों की संख्या में अपना काम कर रहे प्रॉपर्टी डीलरों को सबसे अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। अब इनके साथ आमजन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


पटवारियों की हड़ताल के कारण केवल रजिस्ट्री ही नहीं, डेमोसाइल, इंतकाल, मैरिज सर्टिफिकेट, गिरदावरी, फर्द समेत सभी कार्य पूरी तरह से प्रभावित हुए थे। सोमवार को यह सभी काम लंबे समय बाद शुरू हो पाए। इसमें अलेवा में पांच, जींद में सबसे अधिक 36, नरवाना में 17, सफीदों में पांच व उचाना में 11 रजिस्ट्री हुई। अब आगामी दिनों में इन कार्यों में बढ़ोतरी होगी। इससे राजस्व का भी मुनाफा होगा और आमजन के कार्य भी समय पर होंगे। हड़ताल के कारण सरकार को करोड़ों रुपये का इस समय में नुकसान उठाना पड़ा। अब लंबित कार्यों को निपटाकर प्रशासन इस राजस्व के नुकसान की भी भरपाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें