फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री ने किया सेल्फी विद डॉटर ट्रॉफी का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री ने किया ‘सेल्फी विद डॉटर ट्रॉफी’ का लोकार्पण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान द्वारा शुरू किए गए ‘सेल्फी विद डॉटर’ पर आधारित ‘सेल्फी विद डॉटर ट्रॉफी’ का लोकार्पण पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम में किया। सुनील जागलान ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा इस अभियान की ट्रॉफी का लोकार्पण करने से अभियान को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। जागलान के अनुसार अब यह ट्रॉफी 15 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को व देश के सभी मुख्यमंत्रियों को भेंट की जाएंगी। सुनील जागलान ने बताया कि महिला अधिकारों का महिलाओं का आज तक ज्ञान नहीं होना उनके शोषण होने का सबसे बड़ा कारण रहा है। इसलिए वे पिछले आठ साल से महिला के अधिकारों को दिलाने व उनकी जागरूकता पर कार्य कर रहे हैं। जागलान के अनुसार उन्होंने लाडो राइट्स पुस्तक भी तैयार की है। इसके माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौ जून 2015 को उन्होंने अपने गांव से ही सेल्फी विद डॉटर अभियान की शुरूआत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस अभियान की तारीफ कर चुके हैं। अब इसके लिए ऑन लाइन म्यूजियम चलाया जा रहा है। इस पर देश भर के नामचीन लोगों के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय लोग भी अपनी सेल्फी अपलोड कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें