कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर सरकार की नीतियों का किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जन स्वास्थ्य विभाग शाखा नरवाना ने मंगलवार को राज्य कमेटी के आह्वान पर काले बिल्ले लगाकर सरकार की नीतियों के विरोध में गेट मीटिंग कर नारेबाजी की। मीटिंग की अध्यक्षता राज्य कमेटी के सदस्य व शाखा प्रधान राजेंद्र शर्मा, संचालन सेवा सिंह चहल ने किया। शाखा प्रधान राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा 31 मई को दिए गए निर्णय के क्रियान्वपन पर रोक लगाए। पीडब्ल्यूडी के तीनों विभागों के कच्चे कर्मचारी, पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर को पक्का करने, बैंकों में खाता खोलकर वेतन देने, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार समान काम के लिए समान वेतन देने, पीएफ ईएसआई का खाता खोलने की मांग की। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान इंद्र सिंह श्योकंद ने सरकार की नीतियों के बारे में बताया। इस गेट मीटिंग में विनोद मलिक, दारा सिंह, जगदीश चंद्र, सुरेंद्र पूनिया, दयानंद एसडीसी, प्रवीण श्योकंद क्लर्क, भीमसैन, सतपाल, अनिल भिखेवाला, दीपक, अश्वनी शर्मा, विनोद शर्मा, महेंद्र शर्मा, आमीन ढाकल मौजूद रहे।