कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने पर डॉ. भोला सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गंगापुत्रा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज कंडेला में आयूरशिखा अवार्ड-2018 को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर वन विभाग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री कर्णदेव कंबोज ने शिरकत की। इस दौरान स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश भोला को सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल-विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों के खिलाफ सराहनीय कार्य करने पर मंत्री कर्णदेव कंबोज ने स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर प्रदेश सरकार जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त में सेनेटरी पैड देने का काम करेगी।