फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी पार्षदों को दावा, दो जनवरी के बाद शहर में होंगे रिकार्ड तोड़ विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना। नप के चेयरमैन सुरेश पप्पू और वाइस चेयरमैन कृष्ण मोर के खिलाफ अविश्वास लाने वाले नगर पार्षदों ने दावा किया कि दो जनवरी के बाद शहर में विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि दो जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पास हो जाएगा। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में वार्ड चार की पार्षद सुनीता चोपड़ा के पति सुदेश चोपड़ा ने कहा कि नरवाना में सीवरेज की व्यवस्था काफी खराब है। लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलकर सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अहम कदम उठाए जाएंगे। शहर की सड़कों व सौंदर्यीकरण के लिए विशेष काम किया जाएगा। शहर का कोई कोना अंधेरे में नहीं रहेगा। वाल्मीकि मोहल्ले में चौपाल का निर्माण करवाया जाएगा। सभी पार्षदों ने एक सुर में कहा कि आज नरवाना नगर परिषद के प्रधान सुरेश पप्पू शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाकर लोगों में गलत अफवाह फैला रहे हैं जिससे साफ हो रहा है कि उन्हें कुर्सी जाने का कितना डर है। कुर्सी जाने के डर से प्रधान मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। नगर पार्षद अमरजीत बबलू ने कहा कि प्रधान ने अपने कार्यकाल में कोई विकास कार्य नहीं करवाया, जिससे लोगों में रोष है। इस मौके पर सुदेश चोपड़ा, देशराज माटा, हंसराज समैण, सिकंदर पेंटर, रमेश तूफान, दिनेश गर्ग, कुलबीर, संदीप चोपड़ा, प्रदीप मोर और सुभाष चहल पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें