फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट जज ने नरवाना कोर्ट का किया निरीक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायधीश कुलदीप सिंह ने कहा कि न्याय पालिका न्याय का मंदिर माना जाता है। जिससे हर व्यक्ति को निष्पक्ष न्याय मिलना चाहिए ताकि सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से शोषित लोगों का न्याय पालिका में और विश्वास बढ़े। जिसमें वकीलों की दलील व सार्थक पैरवी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। न्यायधीश कुलदीप सिंह शनिवार को नरवाना बार एसोसिएशन में वकीलों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पीड़ित लोगों की मदद के लिए न्याय प्रक्रिया में काफी सुधार किया गया है। जिसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट व लोक अदालत की अहम भूमिका है। गरीब व आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को निशुल्क कानूनी सेवा दी जाती है। वकीलों व कोर्ट स्टाफ को अपनी जिम्मेवारी निष्ठा से निभानी चाहिए। उन्होंने लंबित मामलों को प्राथमिकता से निबटाने के निर्देश दिए। इसके बाद न्यायमूर्ति कुलदीप सिंह ने कोर्ट का दौरा किया और कार्य प्रणाली व न्याय प्रक्रिया की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश सुभाष मैहला, सीजेएम खत्री सौरभ, जेएमआईसी विवेक चौधरी, जेएमआईसी अनिता रानी, एडवोकेट गुरदयाल सिंह, रणधीर सिंह नैन, नत्थू राम, सुरेश श्योकंद, भरथ सिंह श्योकं द, सतबीर भानखुड़, सज्जन जेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें