खेड़ाखेमावती की लड़कियों ने पाजूकलां को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव टोडीखेड़ी में नेहरु युवा केंद्र जींद द्वारा करवाई गई दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन किया गया। समापन समारोह पर मुख्यातिथि विरेंद्र सांगवान ने शिरकत किया। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी, कुश्ती, दौड़, व बुजुर्गों की दौड़ करवाई गई। जिसमें लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। जिसका शुभारंभ ब्लॉक समिति के चेयरमैन राकेश शर्मा व बड़ोद सरपंच दीपक राज ने किया। फाइनल कबड्डी में गांव साहनपुर की टीम ने 24-21 अंकों से डिडवाड़ा को हराया कर प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर डिडवाडा की टीम रही। लड़कियों में प्रथम खेड़ाखेमावती, दूसरे स्थान पर पाजूकलां रही। कुश्ती में गुरमित प्रथम, शुभम दूसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर दौड़ लड़कियों में आकांक्षा साहनपुर प्रथम, पूजा खेडा खेमावती दूसरे स्थान पर रही। लड़कों मे 400 मीटर दौड़ में गांव साहनपुर का सोनू प्रथम, दूसरे स्थान पर अजय रहा। बुजुर्गों की दौड़ में प्रथम बलबीर गौतम टोडीखेड़ी, दूसरे स्थान पर बालकिशन रहा। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन में खेलों का बढ़ा महत्व है, सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने में लगी है। खिलाड़ियों को कहा कि देश का निर्माण युवा ही कर सकता है। स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त अभियान का भी संदेश दिया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच प्रेम चंद शर्मा, आर्मी कैप्टन धर्मपाल मलिक, जगबीर मलिक, सुरेश कौशिक, जितेन्द्र रोहड, राजकुमार, रतनलाल, जयकुमार, बलबीर, नरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।