फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। शहर के रेलवे रोड पर सोमवार को एक ग्राहक को लेकर दो पड़ोसी दुकानदारों में खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े में चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलों को गंभीरावस्था में सफीदों के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार सफीदों के रेलवे रोड पर घोड़ापुली के पास सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक ग्राहक पशुओं के चारे के लिए खल खरीदने आया था। ग्राहक को लेकर दुकानदार पवन व रामनिवास मेें कहासुनी हो गई। जिसके बाद झगड़े में तेजधार हथियार चलने से एक पक्ष से पवन व राहुल व दूसरे पक्ष से हरिकिशन व रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें