जींद। जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन नंदीशाला निर्माण के लिए शहर की संस्थाओं व संगठनों द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का सिलसिला लगातार जारी है। गोवंश के संरक्षण के प्रति अच्छी सोच रखने वाले लोग स्वेच्छा से नंदीशाला के निर्माण के लिए आर्थिक मदद कर रहे हैं। बुधवार को केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लघु सचिवालय में डीसी अमित खत्री से भेंट कर उन्हें एसोसिएशन की तरफ से एक लाख 22 हजार पांच सौ रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। एसोसिएशन के प्रधान अरविंद जैन, अन्ना टीम के सुनील वशिष्ठ, एसोसिएशन के सचिव नरेन्द्र बिंदल, सह सचिव मनीष जैन, कोषाध्यक्ष जय नारायण शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों में सत्यबंधू आर्य, नरेश मंगला, अमित गुप्ता, संजय गुप्ता, जोगेंद्र सैनी उपस्थित रहे।
23जेएनडी 12: डीसी को चैक देते केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी।