जींद। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जवाहर सैनी के स्वागत कार्यक्रम में सैन चौक पर भीड़ में दो भाइयों की जेब से 70 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। न्यू जवाहर नगर निवासी सुनील कुमार ने एफआईआर में बताया कि वह अपने भाई राजेश के साथ जवाहर सैनी के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जब उनकी गाड़ी कोर्ट के सामने सैन चौक पर पहुंची तो अज्ञात व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाकर उनकी जेब से 70 हजार रुपये और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। उसी समय उनके भाई राजेश की जेब से भी एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद