नरवाना। डूमरखां खुर्द में शनिवार को सुबह प्लॉट में मिले 7 माह की बच्ची के भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए रविवार को खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहीं पर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सदर एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को शनिवार सूचना मिली थी कि डूमरखां खुर्द गांव के प्लॉट में 7 माह की कन्या का भ्रूण पड़ा हुआ है। उसके बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया था। उसके बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। संवाद