फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बैंक कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लोहचब गांव के पास वीरवार शाम को एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार निजी बैंक कर्मी की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खुंगा गांव निवासी सुखजिंद्र ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 सितंबर को वह अपने घरेलू कार्य से जींद आया हुआ था। उसके बाद वह अपने भतीजे 32 वर्षीय हरदीप सिंह के पास निजी बैंक में गया था। शाम को दोनों अपनी-अपनी बाइकों पर गांव के लिए चल पड़े। जब वह लोहचब गांव के डीपीएस स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से एक तेज रफ्तार कार आई और उसके भतीजे की बाइक को टक्कर मार दी। इससे हरदीप सडक़ पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात चालक कार को छोड़कर मौके से भाग गया। उसके भतीजे को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद में लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एसआई रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें