05जेएनडी17: मंडी में फड़ पर लगे गेहूं के बैगों के स्टैक एवं चल रहा है उठान का कार्य। संवाद
उचाना। उठान की रफ्तार निरंतर बढ़ रही है। उचाना मंडी से 236309 क्विंटल गेहूं का उठान करके डीएफएससी ने 61 प्रतिशत खरीदे गए गेहूं का उठान अब तक कर लिया है। हैफेड ने 139500 क्विंटल गेहूं का उठान कर 56 प्रतिशत उठान पूरा कर लिया है। शनिवार को मंडी से दोनों एजेंसियों ने 70 हजार गेहूं के बैगों का उठान किया।
मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि छात्तर सब यार्ड में डीएफएससी ने 71523 क्विंटल, हैफेड ने 54560, घोघड़िया में डीएफएससी ने 69001 क्विंटल, काब्रच्छा में वेयर हाउस ने 43500 क्विंटल एवं धनखड़ी में 7215 क्विंटल गेहूं का उठान डीएफएससी ने किया है। उचाना में 925550 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। 626701 क्विंटल का उठान हो चुका है। 298849 क्विंटल का उठान अभी भी बाकी है। 68 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी गई। सीजन में उठान, खरीद समेत सभी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। अब आवक दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। उठान की रफ्तार निरंतर तेज हो रही है। इस बार बीते साल की अपेक्षा गेहूं की आवक अधिक हुई है। किसान, आढ़तियों का पूरा सहयोग फसल के सीजन में रहा है।
05जेएनडी17: मंडी में फड़ पर लगे गेहूं के बैगों के स्टैक एवं चल रहा है उठान का कार्य। संवाद