फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो दिनों में 66 लोगों ने दर्ज कराईं 296 आपत्तियां

Sun, 02 Jul 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। नगर पालिका में प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि दूर करने के लिए लगे कैंप के अंतिम दिन रविवार को लोग अपनी-अपनी प्राॅपर्टी आईडी में त्रुटि दूर करवाने पहुंचे। कर्मचारियों ने आपत्तियां दर्ज कीं। पहले दिन 26 लोगों ने 156 आपत्तियां दर्ज करवाईं तो अंतिम दिन 40 लोगों ने 240 आपत्तियां दर्ज करवाईं।
विज्ञापन


जेई सत्यवान ने बताया कि कैंप में आने वाले लोग मलिकाना हक रजिस्ट्री, जमाबंदी, इंतकाल, आधार कार्ड या अन्य कोई आईडी, परिवार पहचान पत्र, पटवारी से रिपोर्ट सजरा, शपथपत्र, प्रार्थना पत्र सचिव उचाना के नाम, साइट प्लान के कागजात लेकर आए। सभी के आवेदन दर्ज किए गए। जो-जो आपत्तियां बताई गईं उनको ठीक किया गया है। इस मौके पर एमई भपेंद्र अहलावत, शमशेर, दयानंद शर्मा, प्रदीप काकड़ोद, नसीब सांगवान मौजूद रहे। जगदीप, राजेंद्र, भारत, राजेश ने बताया कि इस तरह के कैंप हर महीने लगने चाहिए ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द हो। ऑफलाइन आवेदन से जल्दी समाधान हो जाता है। इस तरह के कैंपों का फायदा आमजन के होता है। प्रॉपर्टी आईडी में सबसे अधिक आपत्तियां मोबाइल नंबर दर्ज करवाने, एरिया ठीक करवाने, नाम बदलवाने, टैक्स ठीक करवाने, प्रॉपर्टी डिटेल, प्रोपर्टी की फोटो को बदलने से संबंधित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें