फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खाते से चार बार में निकल गए 6.52 लाख रुपये, पता भी नहीं चला

Sat, 21 Sep 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों के रडा मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने अपनी दुकान बेचकर रुपये बैंक खाते में जमा कर दिए थे, लेकिन अज्ञात ने उनके खाते से रुपये को अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में सफीदों के रडा मोहल्ला निवासी सुनील ने बताया कि उसने कुछ महीने पहले अपनी दुकान को छह लाख 52 हजार रुपये में बेचा था। दुकान के मिले रुपये उसने अपने पीएनबी के खाते में डालवा दिए थे। 16 सितंबर को उसको रुपयों की जरूरत हुई, तो वह उसे निकालने के लिए बैंक गया। कर्मचारी ने बताया कि उनके खाते में रुपये नहीं हैं। उन्होंने जमा करवाई गई राशि के बारे में जानकारी मांगी, तो पता चला कि 10 से 11 सितंबर तक चार बार में राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई है। उन्होंने बताया कि उसने किसी को न तो ओटीपी दिया और न ही किसी अन्य प्रकार की जानकारी। इसके बावजूद उसके साथ ठगी हुई है। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें