फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गहने बनाने के नाम पर 6.40 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। डीएसपी गौरव शर्मा के नेतृत्व में थाना सदर पुलिस ने गहने बनाने के नाम पर 6 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव मुआना निवासी सतीश के रूप में हुई है। थाना सदर प्रभारी पीएसआई चंद्रपाल ने बताया कि मुआना निवासी नरेंद्र ने शिकायत दी थी कि उसने सोने-चांदी के गहने बनवाने के लिए सतीश को 6.40 लाख रुपये दिए थे। इनमें 4.40 लाख रुपये ऑनलाइन और 2 लाख रुपये नकद दिए गए। निर्धारित समय बीतने के बाद भी आरोपी ने गहने तैयार नहीं किए और रकम वापस मांगने पर धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें